
ऊधमपुर , 3 Feb : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। उधमपुर के टिकरी क्षेत्र के हलका पटवारी मोहम्मद हनीफ के खिलाफ 17 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पटवारी फिलहाल फरार है।
ACB को मिली एक लिखित शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने घर निर्माण के लिए सभी नियम और औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं, इसके बावजूद पटवारी मोहम्मद हनीफ ने पहले 30 हजार रुपये और बाद में 17 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की। आरोप है कि पटवारी ने कहा कि रिश्वत दिए बिना वह निर्माण की अनुमति नहीं देगा और लाल डोरा भी नहीं लगाएगा।
शिकायतकर्ता ने खुद को भ्रष्टाचार के खिलाफ बताते हुए ACB जम्मू से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद ACB ने गुप्त जांच कराई, जिसमें पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ACB सेंट्रल, जम्मू थाने में FIR नंबर 01/2026, धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान ACB ने जाल बिछाया। गवाहों की मौजूदगी में आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से 17 हजार रुपये की रिश्वत ली। बाद में यह रकम उसके कार्यालय से बरामद कर ली गई। हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी मौके से फरार हो गया। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







