
राजौरी , 31 Jan : जिला राजौरी की तहसील त्रियाठ के गुलहान क्षेत्र में देर रात अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। इस दर्दनाक घटना में आग की चपेट में आकर 4 मवेशियों की मौत हो गई है, बचाव यह रहा कि समय रहते बाकी मवेशियों को बाहर निकाला गया, इस हादसे से एक ही परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कोई मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। परिवार का कहना है कि इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं उनके साथ हो चुकी हैं, जिससे उनका नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







