शिमला, 7 जून: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को शनिवार को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि सोनिया (78) अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ शिमला की निजी यात्रा पर आई थीं। उन्होंने अस्पताल में कुछ जांच कराई और बाद में वहां से चली गईं। उन्होंने कहा,
“गांधी को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। यह एक नियमित जांच थी और अब वह घर वापस जा रही हैं।”
अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी कुछ जांच कराई।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार को अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ शिमला की निजी यात्रा पर आई थीं।
वे शिमला के बाहरी इलाके में छराबरा में प्रियंका के घर में ठहरे हुए हैं। (एजेंसियां)
