अमृतसर, 8 मई: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 7-8 मई की रात को फिरोजपुर सेक्टर में घुसपैठिए को गोली मारी गई।
अधिकारियों ने बताया कि उसे अंधेरे में जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए पाया गया। उन्होंने बताया कि शव पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।