
श्रीनगर, 21 Nov : शिक्षा मंत्री शमीमा फिरदौस ने शनिवार को कहा कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए, अगर ठंड बढ़ती है तो सरकार नर्सरी से 5वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा करेगी। श्रीनगर में नेशनल कांन्फ्रेंस के मुख्य कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए, फिरदौस ने कहा कि पहली से 5वीं कक्षा तक की छुट्टियों के बारे में विचार किया जा रहा है। अगर हमें थोड़ा भी लगता है कि ठंड बढ़ेगी, तो हम इस पर फैसला लेंगे।
उन्होंने कहा, ‘हम बच्चों की स्थिति जानते हैं, कई बच्चे बीमार भी पड़ जाते हैं। फूड इन्फेक्शन, चेस्ट इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसे ध्यान में रखते हुए हम कोई फैसला लेंगे।’
उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले ही सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है, जिसकी काफी सराहना की गई है।
अब सरकार नर्सरी से 5वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए छुट्टियों के बारे में सोच रही है। फीस के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि अभिभावकों को अतिरिक्त फीस को लेकर काफी शिकायतें थीं।
निजी और सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त फीस वसूलने पर रोक
फिरदौस ने कहा कि किसी भी तरह की अतिरिक्त फीस जैसे कि किताबों के लिए यह कहना कि ‘आपको यह किताब खरीदनी ही होगी’। हमने इस पर रोक लगा दी है। हमने हाल ही में इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। किसी भी तरह की अतिरिक्त फीस, चाहे वह एक्स्ट्रा किताबों के लिए हो या किसी और बहाने से, उस पर हमने आदेश दिया है कि अब से कोई भी स्कूल चाहे वह निजी हो या सरकारी ऐसा नहीं कर सकता।




