
नई दिल्ली, 28 Oct : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण पार्ट 1 का लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जिसको अटेंड करने के लिए खुद पूरी स्टारकास्ट पहुंची। 27 अक्टूबर को ग्रैंड प्रीमियर देखने के बाद नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर दर्शकों का पहला रिव्यू सामने आ चुका है।
एक तरफ जहां माइथोलॉजिकल फिल्म के ग्रैंड स्केल, स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस ने लोगों को इम्प्रेस किया, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ये भी बताया कि वह इस फिल्म में किस एक्टर का परफॉर्मेंस देखकर सबसे ज्यादा रोए।
श्री राम के किरदार में रणबीर की हुई खूब तारीफ
लॉस एंजेलिस में रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) का प्रीमियर देखने के बाद एक कंटेट क्रिएटर ने इसका रिव्यू किया। उन्होंने फिल्म की तुलना द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से की। नितेश तिवारी की रामायण को क्रिएटर ने एक सिनेमैटिक अनुभव बताया। उन्होंने कहा, “सिनेमा की दुनिया में रामायण जैसा कुछ नहीं है। ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की पहली फिल्म आने के बाद से मुझे कभी इतना सुखद महसूस नहीं हुआ।”
-1793181423668_v.webp)





