
श्रीनगर, 6 Oct : शहर में कचरा प्रबंधन को लेकर श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) ने अब एक ऐसी पहल की है, जिसकी शुरुआत उसके अपने अधिकारियों के घरों से होगी। निगम ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहां संभव हो, वे अपने घरों में कचरे से खाद बनाने की व्यवस्था शुरू करें और घर से निकलने वाले जैविक यानी गीले कचरे का निपटारा घर पर ही करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
एसएमसी आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को केवल खाद बनाने की व्यवस्था शुरू करने के लिए ही नहीं कहा गया है, बल्कि इसे नियमित और स्थायी रूप से चलाने पर भी जोर दिया गया है।
अधिकारियों को अपने घरों से निकलने वाले गीले कचरे को अलग करने और उचित तरीके से उससे खाद बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
10 दिन में देनी होगी तस्वीर, तभी जारी होगी तनख्वाह
इस आदेश की सबसे खास बात इसकी कड़ी अनुपालन व्यवस्था है। सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने घर में बनाई गई खाद व्यवस्था या चल रही प्रक्रिया की स्थान की पहचान वाली तस्वीरें 10 दिन के भीतर संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी या शाखा प्रमुख को देनी होंगी।
-1791282490690_v.webp)




