
नई दिल्ली ,6 Oct : ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है। पनामा के झंडे वाले जहाज MT On Peace पर हुए इस हमले में 11 भारतीय कृ सदस्य घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने घटना की जानकारी देते हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
यहां जहाजों की आवाजाही पर पहले भी सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आती रही हैं। हमले में जहाज पर सवार 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं।
11 भारतीय नागरिक हुए घायल
विदेश मंत्रालय (MEA) के बयान के अनुसार, जहाज पर मौजूद कुल क्रू में 17 भारतीय नागरिक शामिल हैं। हमले में 12 क्रू सदस्य घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय नागरिक हैं।
मंत्रालय ने कहा, ‘हम आज ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज ‘MT On Peace’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय इस जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया था।’
मंत्रालय ने आगे कहा, ‘ओमान के अधिकारियों की मदद से घायल क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और ओमान के खसाब में उनका इलाज चल रहा है। हम ओमान के अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।’
होर्मुज में लगातार हमलों पट जताई चिंता
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले भारत के लिए गहरी चिंता का विषय हैं और क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की मांग दोहराई।
विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों, नाविकों और आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से नेविगेशन और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।’
कुवैत के टैंकर को भी बनाया गया था निशाना
बीते 3 अक्टूबर को, विदेश मंत्रालय ने बताया था कि कुवैत के झंडे वाले टैंकर ‘MT Kazimah III’ पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जब होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था।
MEA ने X पर कहा, ‘कुवैत के झंडे वाले टैंकर MT काजिमाह III पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को बचाया गया। हम विदेश में मौजूद अपने नाविकों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
ओमान में भारतीय दूतावास ने बताया कि उसने जहाज से भारतीय नागरिकों को बचाने के काम में मदद की और सभी पांच नागरिकों को सुरक्षित किनारे पर पहुंचा दिया गया है।




-1791282490690_v.webp)


