-1790675670137_v.webp)
आरएसपुरा, 29 Sep : यह कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था है, जहां ऑपरेशन करने वाला सर्जन मौजूद है, लैप्रोस्कोपी की मशीन भी अस्पताल में पड़ी है, लेकिन कुछ जरूरी पुर्जों के अभाव में मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल रही।
आरएसपुरा के उपजिला अस्पताल में लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन की सुविधा महज इसलिए अटकी हुई है क्योंकि मशीन के कुछ हिस्से उपलब्ध नहीं हैं और मशीन पूरी तरह स्थापित नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने के लिए करीब 70 से 80 हजार रुपये की जरूरत है।
नतीजा यह है कि माइनर लैप्रो ऑपरेशन तक नहीं हो पा रहे हैं और मरीजों को मजबूरी में निजी







