-1787572265661_v.webp)
जम्मू, 24 Aug : देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों तक अपना स्नेह और शुभकामनाएं पहुंचाने के लिए डेफोडिल्स केयर कान्वेंट प्ले-वे स्कूल जैन बाजार के नन्हे-मुन्नों ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी राखियां और ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व के तहत स्कूल परिसर में राखी एवं पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जवानों के लिए आकर्षक राखियां और संदेशों से सजे ग्रीटिंग कार्ड बनाए।






