श्रीनगर , 20 Aug : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग ज़िले के काज़ीगुंड इलाके में बुधवार को एक पांच साल का बच्चा गलती से ”नाला सैंड्रन” में गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में उसके पिता की डूबने से मौत हो गई। मृक की पहचान जहूर अहमद गनई निवासी निगीनपोरा, कुलगाम के तौर पर हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र की जोड़ी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उस इलाके में गई थी, तभी बच्चा पानी की धारा में गिर गया जिसे बचाने के प्रयास में उसके पिता ने अपनी जान गंवाई।
बच्चे, इमाद ज़हूर को बचा लिया गया और काज़ीगुंड के इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डाक्टरों की निगरानी में है। इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




