-1787217747821_v.webp)
श्रीनगर, 20 Aug : युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें क्रिकेट से जोड़ने वाली रॉयल प्रीमियर लीग (RPL) के दूसरे सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो गई है। पिछले साल दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आयोजित हुई यह डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार शाम से फिर शुरू हो गई। इसमें पूरी घाटी की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
आरपीएल में घाटी की 10 टीमें दिखाएंगी दम
इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों में सुल्तान वारियर्स बारामूला, द रियल सुल्तान सुमेरबुघ, अल नूर किंग्स, भट लायंस कुपवाड़ा, वैली स्टार गंदेरबल, मुराद क्रिकेट क्लब, अल फल्लाह क्रिकेट क्लब, यूनाइटेड इम्पोर्ट्स श्रीनगर, वैली फ्रेश कोल्ड चेन और रायल गुडविल क्रिकेट क्लब शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता उभरते हुए क्रिकेटरों को अपना हुनर दिखाने के लिए एक काम्पिटिटिव प्लेटफार्म दे रहा है, साथ ही युवाओं को खेलकूद में शामिल होने और स्वस्थ और सकारात्मक गतिविधियों में लगे रहने के लिए भी बढ़ावा दे रहा है।
खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर
पुलवामा विधायक वहीद-उर-रहमान पारा ने युवा खिलाड़ियों के लिए ज़्यादा मौके बनाने की अहमियत पर ज़ोर दिया और कहा कि जिले में स्पोर्ट्स टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए ऐसे टूर्नामेंट को बढ़ावा दिया जाता रहेगा।
पारा ने कहा, ‘ये खेल प्रतियोगिताएं हमारे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देते हैं और उन्हें इसे एक सकारात्मक मंच भी देते हैं। उन्होंने कहा. पुलवामा में खेलकूद की अपार संभावनाएं हैं और हम अपने उभरते हुए खिलाड़ियो को आगे बढ़ाने के मकसद से शुरू की गई कोशिशों को समर्थन करते रहेंगे।’
प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण शुरू होने के साथ, खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच जोश और भी बढ़ गया है। कई स्थानीय युवाओं के लिए, यह प्रतियोगिता सिर्फ़ क्रिकेट मैचों की एक सीरीज़ नहीं है, बल्कि एक पेशेवराना माहौल में संगठित प्रतियोगी क्रिकेट देखने का मौका है।
क्रिकेट प्रेमियों ने इस प्तियोगिता के जारी रहने का स्वागत किया है, और कहा है कि इस स्तर की खेल प्रतियोगिताएं घाटी के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ाना में मदद कर सकते हैं।
खेल आयोजनों को लोगों का पूरा समर्थन
पुलवामा के एक स्थानीय युवक रऊफ फारूक ने कहा कि लोग खेल गतिविधियों का पूरा सपोर्ट करते हैं। रऊफ ने कहा, ‘पिछले साल भी बड़ी संख्या में यहां लोगों ने इस टूर्नामेंट का लुतफ उठाया था और इस साल भी लोग जोश के साथ इस टूर्नामेंट का आनंद उठा रहे हैं।’
भीड़ को देखते हुए बेहतर इंतजाम की अपील
दानिश राथर नामक एक अन्य युवक ने कहा, ‘हम स्पोर्ट्स और ऐसी पहलों का पूरा सपोर्ट करते हैं, लेकिन आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। स्टेडियम में उमड़ने वाली भीड़ को देख प्रशासन को सही इंतज़ाम किए जाने चाहिए ताकि लोग इलाके से गुज़रने वालों को परेशानी हुए बिना टूर्नामेंट का मज़ा ले सकें।
पिछली बार मैचों के दौरान लगा था जाम
लोगों ने याद दिलाया कि पिछले संस्करण के दौरान दिन-रात के मैचों की वजह से काफ़ी ट्रैफ़िक जाम हो गया था, खासकर मुर्रन चौक और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच के हिस्से में। माजिद मागरे नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, ‘यहां के लोग हमेशा से क्रिकेट के दीवाने थे। हालांकि बीते 33-34 वर्षों से रहने वाले हालातों के चलते क्रिकेट प्रेमी खुल कर न इस खेल को खेल सके और ना ही खिलाड़ियों को खेलता देख सके।
मजिद ने कहा, ‘शुक्र है कि अब यहां भी इसलीग की सूरत में क्रिकेट के बड़े बड़े टूर्नामेंट हो रहे हैं जिनमें हमारे खिलाड़ी अपने बेट बाल से कर्तब दिखा रहे हैं और हम जैसे दर्शक भी उन्हें अपनी आंखों के सामने खेलता देख रहे हैं। उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट न सिर्फ़ उभरते हुए क्रिकेटरों को एक ज़रूरी प्लेटफ़ार्म देगा बल्कि हमारे इस पुलवामा के बढ़ते खेल कल्चर को भी मज़बूत करेगा।’




