
जम्मू , 13 Aug : जम्मू-कश्मीर पावर इम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स कोआर्डिनेशन कमेटी के 48 घंटें के अल्टीमेटम के बाद वीरवार को बिजली विभाग के कर्मचारी व इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उन्होंने पनामा चौक स्थित एमडी कार्यालय परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी शुरू कर दी।
दो दिन पहले कोआर्डीनेशन कमेटी ने पत्रकार वार्ता कर जेपीडीसीएल को चेताया था। 48 घंटे बाद भी जब अवैध तरीके से निलंबित किए गए कर्मचारियों, इंजीनियरों को बहाल नहीं किया गया तो वीरवार से कामकाज ठप करके कर्मचारी व इंजीनियर हड़ताल पर डट गए।

-1786601390086_v.webp)



