-1786188714093_v.webp)
जम्मू , 8 Aug : जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने नीट-यूजी 2026 के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पात्र अभ्यर्थियों से आनलाइन पंजीकरण आमंत्रित किया है। अभ्यर्थी 10 अगस्त की मध्यरात्रि तक आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार एनटीए द्वारा निर्धारित कट-आफ अंक प्राप्त करने वाले तथा बोर्ड की पूर्व अधिसूचनाओं के अनुलग्नक-ए में शामिल अभ्यर्थियों के अलावा वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिनके नाम पहले सूची में शामिल नहीं थे, लेकिन वे जम्मू-कश्मीर या लद्दाख के डोमिसाइल हैं और निर्धारित अधिसूचनाओं के तहत अपने दस्तावेज जमा कर चुके हैं।
ये दस्तावेज होंगे जरूरी
बोर्ड के अनुसार, पंजीकरण के बाद पात्र उम्मीदवारों की प्रोविजनल यूटी मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर आनलाइन काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया संचालित होगी।
आनलाइन पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिसमें नीट-यूजी 2026 स्कोर कार्ड, 10वीं व 12वीं की अंकतालिका, जम्मू-कश्मीर या लद्दाख का डोमिसाइल प्रमाणपत्र आदि शामिल है।
सही मोबाइल नंबर और ई-मेल देना जरूरी
अभ्यर्थियों को एनटीए की नीट-यूजी 2026 सूचना पुस्तिका तथा जेके बोपीई की ई-इन्फार्मेशन ब्रोशर में निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को पंजीकरण के दौरान अपना सही ई-मेल आइडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी गई है।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82
-1786182965741_v.webp)






