जम्मू, 8 Aug : जम्मू से बड़ी खबर-पवित्र अमरनाथ यात्रा को शनिवार से अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। लगातार बिगड़ते मौसम, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी और श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी को देखते हुए प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आज सुबह भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी नए जत्थे को कश्मीर घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। यानी जम्मू से अमरनाथ यात्रा आज के लिए पूरी तरह से स्थगित कर दी गई है।

-1786182965741_v.webp)




