
दिल्ली , 8 Aug : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की और देश के युवा मेधावियों को भविष्य के लिए बड़े मंत्र दिए. इस खास कार्यक्रम में 587 पीएचडी स्कॉलर्स समेत 3000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को डिग्रियां बांटी गईं. इस दौरान बेहतरीन एकेडमिक परफॉर्मेंस दिखाने वाले होनहार छात्रों को प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल और डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल जैसे प्रतिष्ठित सम्मान भी मिले. कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर समेत कई बड़े दिग्गज मौजूद रहे.
छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कैंपस के बाहर की असली दुनिया किताबों और सिलेबस से बिल्कुल अलग होती है, जहां हर कदम पर नए इम्तिहान और चुनौतियां आपका इंतजार करती हैं. आइए जानते हैं पीएम मोदी की वे 10 बड़ी बातें जो उन्होंने IIT के छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए कहीं हैं.
PM Modi ने IIT Delhi में कहीं ये 10 बड़ी बातें
1. सुनहरे पलों का अहसास
आईआईटी दिल्ली के इस कैंपस में आकर युवाओं के बीच अनुभव साझा करना मेरे लिए भी बहुत खास है. आज भले ही आपके मन में आने वाले कल को लेकर कई तस्वीरें और सपने चल रहे हों लेकिन इस मंच पर अपने पहले और आखिरी दिन को याद करना एक अलग ही अहसास कराता है.
2. बदलती दुनिया और टेक्नोलॉजी की रफ्तार
आज दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है. ग्लोबल पावर बैलेंस भी हर पल बदल रहा है और इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ी ताकत टेक्नोलॉजी की स्पीड है. आज कोई भी यह दावे के साथ नहीं कह सकता कि अगले 20-30 साल बाद की दुनिया कैसी होगी.
3. जो सीखेगा, वही जीतेगा
बदलाव के दौर में चुनौतियां भी आती हैं और नए रास्ते भी खुलते हैं. दुनिया और प्रोफेशन चाहे जितने बदल जाएं लेकिन एक बात हमेशा याद रखिएगा कि जो इंसान लगातार सीखता रहता है वही जिंदगी की रेस में जीतता है.
4. चुनौतियों को अवसर बनाएं
जो युवा किसी भी नई चुनौती का नया समाधान खोजने का साहस रखता है उसके लिए मुश्किलें भी बड़ा मौका बन जाती हैं. यही हुनर आपने आईआईटी दिल्ली के इन सालों में सीखा है.
5. सिर्फ अंकों का प्रमाण नहीं है डिग्री
डिग्री सिर्फ कोई परीक्षा पास करने या अच्छा सीजीपीए हासिल करने का कागज नहीं है. यह इस बात का प्रमाण है कि आप बड़ी और कठिन समस्याओं को सुलझाना अच्छे से जानते हैं.
6. छोटे-छोटे कदमों से तय होता है सफर
आईआईटी तक पहुंचना या यहां पढ़ाई करना कभी आसान नहीं रहा लेकिन आपने कभी हार नहीं मानी. यह सफलता एक दिन में नहीं मिली है बल्कि एक-एक प्रोजेक्ट और परीक्षा जैसे छोटे कदमों ने आपको यहां तक पहुंचाया है. जिंदगी भी इसी उसूल पर चलती है.
7. मुश्किलों से घबराएं नहीं
जब भी जीवन में कोई बहुत बड़ी चुनौती सामने आए तो उससे डरने की बजाय उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दीजिए. मुश्किलें कभी अकेली नहीं आतीं, वे अपने साथ नए मौके भी लाती हैं, बस आपको अलर्ट रहने की जरूरत है.
8. कैंपस के अंदर और बाहर की दुनिया में अंतर
केंपस लाइफ के फंडे बिल्कुल साफ होते हैं. वहां तय सिलेबस और क्वेश्चन पेपर मिलते हैं लेकिन जिंदगी के इम्तिहान पूरी तरह ‘आउट ऑफ सिलेबस’ होते हैं, जहां असली सवाल खुद ही पहचानने पड़ते हैं.
9. सही जवाब नहीं, सही सवाल पहचानें
सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है जो सिर्फ रटे-रटाए जवाब देने की बजाय उन समस्याओं और सवालों को पहचानते हैं, जिन्हें बाकी लोग नजरअंदाज कर देते हैं. वे ऐसी मुश्किलों का हल ढूंढते हैं जिनसे लोग समझौता कर चुके होते हैं.
10. हमेशा जिज्ञासा जिंदा रखें
अपनी लाइफ में क्यूरोसिटी (जिज्ञासा) और सीखने की ललक को कभी कम मत होने दीजिए. जो बातें बिना सोचे-समझें समाज में मान ली जाती हैं, उन्हें परखिए, उन पर सवाल उठाइए और उनका हल खोजने की हिम्मत रखिए.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






