
राजौरी, 7 Aug : राजौरी जिले के लोगों के लिए एक ऐसी खबर आई है जिसका इंतजार पिछले 12 सालों से हो रहा था। वो इंतजार, जो फाइलों में उलझा था, जो जमीन के विवाद में फंसा था और जो एक अधूरे ढांचे के रूप में सरकारी सिस्टम की नाकामी की कहानी बयां कर रहा था। राजौरी का बहुप्रतीक्षित मिनी सचिवालय अब आखिरकार बनने जा रहा है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में बाढ़ प्रभावित राजौरी के दौरे के दौरान जो ऐलान किया है, उसने न सिर्फ एक बड़े विवाद को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है, बल्कि हजारों लोगों के दिल में एक नई उम्मीद भी जगा दी है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि बाढ़ में बुरी तरह से तबाह हो चुके मौजूदा जिला सचिवालय की जगह पर ही नया, अत्याधुनिक और आपदा-रोधी मिनी सचिवालय बनाया जाएगा।
-1786099089079_v.webp)
-1786104468017_v.webp)




