
ऊधमपुर, 3 Aug : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में 3 महिलाएं और 7 बच्चे भी शामिल हैं। यह पूरा समूह दो गाड़ियों में सवार होकर जम्मू से कश्मीर घाटी की ओर जा रहा था, तभी रामबन में चेकपॉइंट पर हुई नियमित जांच के दौरान इन्हें रोका गया।
अधिकारियों के मुताबिक, गत रविवार को रामबन नेशनल हाईवे पर स्थित एक चेकपोस्ट पर जवान रोजाना की तरह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जम्मू की तरफ से आ रही दो गाड़ियों को रोका गया। गाड़ियों में सवार लोगों से जब पहचान पत्र और यात्रा से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए।






