-1785751806643_v.webp)
कटड़ा, 3 Aug : सोमवार को मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बीच-बीच में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम के उतार-चढ़ाव के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे लगातार जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे।
बारिश के दौरान श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर बनाए गए आश्रय स्थलों में कुछ समय के लिए विश्राम करते रहे, जबकि बारिश थमते ही अपनी यात्रा दोबारा शुरू कर दी। त्रिकूट पर्वत पर दिनभर बादलों का डेरा और रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश के कारण सोमवार को भी हेलीकॉप्टर सेवा संचालित नहीं हो सकी।
यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ तथा आपदा प्रबंधन दल के अधिकारी और जवान पूरे मार्ग पर तैनात रहकर लगातार निगरानी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं से मौसम को देखते हुए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की जा रही है।
श्राइन बोर्ड के अनुसार, हल्की बारिश के बावजूद सभी यात्रा मार्ग पूरी तरह सुचारू हैं और यात्रा सामान्य रूप से जारी है। सोमवार दोपहर तीन बजे तक लगभग 11 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन के लिए रवाना हो चुके थे, जबकि श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी था।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






