
फिल्ममेकर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का भव्य ट्रेलर रिलीज ( Ramayana Trailer ) हो चुका है. ट्रेलर में भगवान राम, माता सीता, रावण और दूसरे प्रमुख किरदारों की झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. फिल्म के शानदार विजुअल्स और बड़े स्तर पर किए गए निर्माण की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. हालांकि, ट्रेलर को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आ रही है.
फैन्स हुए इंप्रेस, मीमर्स ने भी संभाला मोर्चा
रामायण का ट्रेलर सुबह 4:15 बजे रिलीज किया गया, जिसे देखने के लिए कई फैन्स ने अपनी नींद तक कुर्बान कर दी. जहां कई लोगों ने ट्रेलर की तारीफ की, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ किरदारों के लुक और कॉस्ट्यूम को लेकर मजेदार मीम्स बनाना शुरू कर दिया. सबसे ज्यादा चर्चा शूर्पणखा के किरदार को लेकर हुई. कुछ यूजर्स ने शूर्पणखा के आधुनिक लुक पर मजेदार कमेंट किए तो कुछ ने इसे फिल्म का सबसे आकर्षक हिस्सा बताया. एक यूजर ने लिखा कि “आज की मॉर्डन शूर्पणखा”, वहीं कुछ लोगों ने रकुल प्रीत के लुक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
सीता और कैकेयी के लुक पर उठे सवाल
ट्रेलर देखने के बाद कई यूजर्स ने माता सीता और कैकेयी के कॉस्ट्यूम पर सवाल खड़े किए. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना था कि त्रेता युग की कहानी में साड़ियों का स्टाइल और मेकअप काफी आधुनिक नजर आ रहा है. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह रामायण है या कोई मॉर्डन टीवी सीरियल? वहीं कुछ लोगों ने इसकी तुलना एकता कपूर के सीरियल्स से भी कर दी. कई दर्शकों ने कहा कि किरदारों का लुक आकर्षक तो है, लेकिन ऐतिहासिक और पौराणिक समय से मेल खाना भी जरूरी है.
रिलीज से पहले ही चर्चा में आई फिल्म
विवाद और मीम्स के बावजूद रामायण का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है. जहां एक तरफ दर्शक फिल्म के भव्य सेट, कलाकारों और विजुअल इफेक्ट्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कॉस्ट्यूम और किरदारों के लुक को लेकर बहस जारी है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है. फिलहाल इतना तय है कि नितेश तिवारी की रामायण रिलीज से पहले ही चर्चा और सुर्खियां बटोर रही है.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






