-1785328238533_v.webp)
जम्मू , 29 July : जम्मू-अखनूर राष्ट्रीय मार्ग पर बुधवार सुबह बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। दोमाना थाना क्षेत्र के ड्रीम सिटी मुट्ठी के पास यात्रियों से भरी एक मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में मिनीबस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही दोमाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हादसे में घायल यात्रियों की पहचान रजनी पत्नी राज कुमार, 32 वर्ष, निवासी पुरखू कैंप, विक्रम पुत्र राजिंदर कुमार, 33 वर्ष, निवासी पटोली ब्राह्मणा, रिंकू पुत्र सतपाल, 30 वर्ष, निवासी पुरखू कैंप, इखलाक हुसैन पुत्र मोहम्मद लतीफ, 20 वर्ष, निवासी पुरखू कैंप, इरफान पुत्र अब्दुल रज्जाक, 20 वर्ष, निवासी पुरखू कैंप, अवंतिका पुत्री राधेश्याम, 18 वर्ष, निवासी पुरखू कैंप, सुबी पुत्री सोमदास शिवगोत्रा, 27 वर्ष, निवासी पटोली ब्राह्मणा, साहिल सिंह पुत्र राकेश सिंह, 19 वर्ष, निवासी पुरखू कैंप, रिया शर्मा पुत्री कुलदीप कुमार, 25 वर्ष, निवासी पुरखू कैंप के रूप में हुई।
बारिश के कारण सड़क पर थी फिसलन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से हो रही बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। इसी दौरान मिनीबस दोमाना से जम्मू की ओर जा रही थी। ड्रीम सिटी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और मिनीबस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। दोमाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। बाद में क्रेन की सहायता से पलटी हुई मिनीबस को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद जम्मू-अखनूर मार्ग पर यातायात सामान्य कराया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
पुलिस कर रही जांच
यात्रियों का कहना है कि सड़क बारिश के कारण पूरी तरह गीली और फिसलन भरी थी। उनका आरोप है कि चालक तेज गति से वाहन चला रहा था, जिससे संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बारिश और तेज रफ्तार दोनों को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है
दोमाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मिनीबस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या बारिश के कारण सड़क पर बनी फिसलन इसकी मुख्य वजह थी। यात्रियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







