
सराफा बाजार, 21 July : सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं या सराफा बाजार में निवेश का इरादा है तो आज की खबर आपके काम की है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल डॉलर के बदलते मिजाज और घरेलू मांग में आई तेजी के चलते आज सोने और चांदी दोनों के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. 22 कैरेट हो या 24 कैरेट, सोने के दामों में बढ़त दर्ज की गई है वहीं चांदी भी ऊंची कीमत पर ट्रेड कर रही है.
ग्लोबल मार्केट का कैसा है हाल?
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो वहां सोने और चांदी दोनों में ही अच्छी-खासी रिकवरी देखने को मिली है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 0.70% चढ़कर 4,044.10 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी के दामों में भी 1.51% का उछाल आया है और यह 57.935 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है.
भारतीय बाजार में भी उछाल
ग्लोबल मार्केट की इस तेजी का असर भारतीय वायदा बाजार पर भी साफ दिख रहा है. सुबह बाजार खुलते ही 10 ग्राम सोना करीब 0.70% की बढ़त के साथ लगभग ₹1,42,250 के आसपास कारोबार करता दिखा. पिछले कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद अब सोने की कीमतों में दोबारा तेजी लौटती दिख रही है.
दूसरी तरफ चांदी में और भी तगड़ा उछाल दर्ज किया गया है. चांदी करीब 1.11% चढ़कर ₹2,20,830 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.
आपके शहर में क्या हैं भाव?
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1.42 लाख से ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है. वहीं 22 कैरेट सोना जिससे ज्यादातर जेवर बनते हैं करीब ₹1.31 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है. अगर बात 18 कैरेट गोल्ड की करें तो यह ₹1.07 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसके साथ ही हाजिर बाजार में चांदी भी ₹2.21 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







