
श्रीनगर, 17 July : नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी ने पार्टी नेतृत्व पर जनादेश के साथ विश्वासघात करने के अपने आरोप को दोहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी उस मूल एजेंडे से भटक गई है, जिसके आधार पर उसने जनता से जनादेश हासिल किया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पार्टी ने अपनी गलतियों से सबक नहीं लिया तो आज की 45 सीटें अगले चुनाव में घटकर 15 रह सकती हैं।
रुहुल्ला ने कहा कि मैंने कभी कोई पद या सुविधाएं नहीं चाहीं। मेरा इस्तीफा कल ही ले लीजिए, लेकिन उस एजेंडे पर वापस आइए जिसके लिए जनता ने आपको चुना था और जनादेश का सम्मान कीजिए। विधानसभा चुनाव में नेकां का मुख्य वादा पांच अगस्त 2019 के फैसलों को चुनौती देना था और उससे पहले की स्थिति बहाल करना था। उनके अनुसार केवल राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल करना कभी पार्टी का प्रमुख चुनावी मुद्दा नहीं था।
-1784290128116_v.webp)
-1784279791157_v.webp)



