
श्रीनगर, 14 July : जम्मू-कश्मीर नियंत्रण रेखा पर बसा कभी एक गुमनाम, सुनसान गांव… और आज? देशभर के टूरिस्टों की बकेट लिस्ट में टॉप पर! जी हां, नॉर्थ कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में बार्डर पर बसा केरन गांव अब ‘बॉर्डर टूरिज्म’ का नया सुपरस्टार बन गया है। रोजाना 3000 से ज्यादा सैलानी यहां की वादियों में खोने पहुंच रहे हैं।
किशनगंगा नदी का क्रिस्टल-क्लियर पानी, देवदार के जंगल और सामने पाकिस्तान के गांव का नज़ारा- केरन का ये कॉम्बिनेशन टूरिस्टों को दीवाना बना रहा है। फैमिली, नेचर लवर्स, ट्रेकर्स और एडवेंचर के शौकीन, सबकी पहली पसंद बन गया है ये गांव।







