-1783767128005_v.webp)
श्रीनगर , 11 July : श्रीअमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को बालटाल आधार शिविर में पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बाबा बर्फानी के भक्तों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा के हर चरण को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित बनाया जाए। उन्होंने फर्जी पंजीकरण और श्रद्धालुओं से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
बेस कैंप अस्पताल, तत्काल पंजीकरण केंद्र, टेंट, पेयजल और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद उपराज्यपाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड, प्रशासन, पुलिस, सेना और सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल ही यात्रा की सफलता की कुंजी है।







