
कठुआ , 7 July : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिला कठुआ में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा की देखरेख में पुलिस ने दो अलग-अलग नाकों पर 36 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया और तस्करी में इस्तेमाल हो रहे 2 ट्रक जब्त किए गए।
पुलिस पोस्ट हटली के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एडिशनल एसपी कठुआ और डीवाईएसपी मुख्यालय कठुआ के मार्गदर्शन में NHW हटली मोड़ पर नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान पंजाब की तरफ से जम्मू-कश्मीर आ रहे एक संदिग्ध ट्रक नंबर NL01AD-8992 को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें क्रूरतापूर्वक लदे हुए 22 मवेशी मिले। इनमें 11 गाय और 11 बैल शामिल थे। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया और ट्रक को मौके पर ही जब्त कर लिया। थाना कठुआ में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
लखनपुर में 14 मवेशी मुक्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
इसी बीच थाना प्रभारी लखनपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एडिशनल एसपी कठुआ और डीवाईएसपी डीएआर कठुआ की निगरानी में NHW लखनपुर पर नाका लगाया था। पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक नंबर JK06C-1159 को रोककर जांच की गई। ट्रक चला रहा मोहम्मद आबिद पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी रामसू, रामबन और उसका साथी आसिफ हुसैन पुत्र अब्दुल रशीद निवासी तेलीगढ़, भद्रवाह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
ट्रक में बेरहमी से लदे 14 मवेशी मिले। पुलिस ने सभी को रेस्क्यू कर लिया और ट्रक जब्त कर लिया। थाना लखनपुर में इस संबंध में केस दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस के अनुसार दोनों कार्रवाइयों में कुल 36 मवेशी बचाए गए जबकि दो आराेपियों को हिरासत में लेने के साथ दोनों ट्रक भी जब्त कर लिए गए हैं।
कठुआ पुलिस पशु तस्करी के इस खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी पशु तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत 112 या 09858034100 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







