
जम्मू , 3 July : जम्मू एयरपोर्ट के पास सतवारी पुलिस ने तीन नशा तस्करों को दबोच उनके कब्जे से 275 ग्राम हेराेइन बरामद की है।दबोचे गए नशा तस्करों में एक महिला भी शामिल है, जो अमृतसर के वीर सिंह कालोनी, मुल्ले चक्क, अमृतसर की रहने वाली है।
पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर करीब एक बजे जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बेलीचराना के पास अमरनाथ यात्रा को देखते हुए नाका लगा वाहनों की जांच एवं तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान बेलीचराना से गुजर रही फ्रान्क्स कार जेके02डीएम-6615 को जांच के लिए रोका गया।कार काे सनमीत जम्वाल निवासी अंबफला जम्मू चला रहा था जबकि उसके साथ अगली सीट पर युवक लवप्रीत निवासी सतनाम नगर, छब्बल रोड, जिला अमृतसर, जो वर्तमान में वीर सिंह कालोनी, मुल्ले चक्क, अमृतसर में रह रहा है, बैठा था। वहीं कार की पिछली सीट पर महिला तरसेम रानी निवासी वीर सिंह कालोनी, मुल्ले चक्क, अमृतसर बैठी थी। जांच के दौरान कार के ग्लव बाक्स से 37,300 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा लवप्रीत के पैरों के पास रखे हल्के भूरे रंग के पर्स से एक इलेक्ट्रानिक डिजिटल वजन मापने की मशीन मिली। महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सतवारी पुलिस स्टेशन में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपितों के तार अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह के साथ हो सकते हैं। इस मामले मेें और गिरफ्तारियों की भी संभावना है।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






