
राजौरी, 18 June : पुंछ जिले के मेंढर में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नार जंगल क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बल को तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया।
मौके पर ली गई तलाशी में पैकेट से पाकिस्तानी मुद्रा के 110 रुपये के नोट और पांच मोबाइल नंबर वाली एक हस्तलिखित पर्ची बरामद हुई। इस बरामदगी को तत्काल कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया। अभी इस मामले में किसी की संलिप्तता या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में इसे संदिग्ध गतिविधि माना जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह सामग्री क्षेत्र तक कैसे पहुंची और इसके पीछे किस नेटवर्क की भूमिका हो सकती है। विशेषकर पर्ची पर लिखे नंबरों की जांच की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए आसपास के क्षेत्र में तलाशी भी ली जा रही है। पुंछ सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां आतंकियों के कई ओवरग्राउंड वर्कर भी सक्रिय रहते हैं। यह आतंकी मददगारों के लिए कोई संदेश भी हो सकता है।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







