
इंदौर, 16 June : शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित महावीर नगर में दूषित पानी की शिकायतों को लेकर रहवासियों में नाराजगी बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से नलों में गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा था, जिसके कारण कुछ लोगों को पेट दर्द, दस्त और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने किसी नागरिक के बीमार होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ननि की टीम ने किया निरीक्षण
स्थानीय रहवासियों के अनुसार पानी की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से चर्चा कर स्थिति की जानकारी जुटाई तथा पानी के स्रोतों और सप्लाई सिस्टम की जांच शुरू की।





