
पश्चिम बंगाल , 17 Mar : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने सभी 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इस पहले बीजेपी ने सोमवार (16 मार्च) को अपने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.
मंगलवार (17 मार्च) कालीघाट स्थित टीएमसी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इसमें पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी शामिल है. ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी. यह वहीं सीट है जिसे ममता बनर्जी के लिए उपचुनाव में TMC विधायक सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने छोड़ी थी.
एक बार फिर CM ममता के समाने सुवेदु अधिकारी
बीजेपी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. पिछले चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था. इसके बाद ममता बनर्जी ने उपचुनाव में भवानीपुर सीट से जीत हासिल की थी. अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी आमने-सामने नजर आ रहे हैं.
बंगाल चुनाव 2 चरणों में होगा (WB Election Date)
पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान रविवार (15 मार्च) को भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया था. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में अपने पहले सूची जारी की है. बता दें कि इस बार बंगाल चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराया जा रहा है. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा, जिसके बाद दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग की जाएगी.
इस पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में 295 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में तुणमूल कांग्रेस ने 215 सीटों पर भारी जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी भी मुख्य विपक्ष पार्टी के रूप में 77 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी.







