
Meghalaya coal mine blast , 5 Feb : मेघालय से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. राज्य के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में अचानक हुए भीषण धमाके ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. इस हादसे में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान के अंदर काम चल रहा था, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हुआ. धमाका इतना तेज था कि अंदर मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल पाया और वे मलबे में दब गए. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
प्रशासन को आशंका है कि मृतकों में अधिकांश मजदूर असम के रहने वाले हो सकते हैं, हालांकि मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी की जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
बचाव कार्य जारी
प्रशासन ने आसपास के इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए. अधिकारियों का कहना है कि धमाके के कारणों का पता लगान के लिए जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
इस हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा और अवैध खनन गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात भी कही गई है.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






