
जम्मू , 19 Nov : कश्मीर में ठंड लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को घाटी के ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। शोपियां सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। श्रीनगर में भी पारा गिरकर -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा पहलगाम में -2.8, पुलवामा में -2.5, बडगाम में -1.5, अनंतनाग में -1.4 और कुपवाड़ा में -1.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
लद्दाख में लेह का तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस क्षेत्र में सबसे कम है। इससे पता चलता है कि अधिक ऊंचाई वाले इस इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
गुलमर्ग और श्रीनगर एयरपोर्ट पर -1 डिग्री रहा पारा
जानकारी के अनुसार, काजीगुंड में -0.8 डिग्री सेल्सियस, अवंतीपोरा में -0.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में -1.0 डिग्री सेल्सियस, कोनिबल पम्पोर में -1.0 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर एयरपोर्ट पर -1.0 डिग्री सेल्सियस और सोनमर्ग में -1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।





