-1791021998069_v.webp)
आरएसपुरा , 3 Oct : भारत-पाक सीमा से सटे आरएसपुरा उपजिले का उपजिला अस्पताल लंबे समय से गंभीर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव से जूझ रहा है।
अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ-कान-नाक-गला (ईएनटी) विशेषज्ञ के साथ-साथ मनोरोग विशेषज्ञ न होने से हजारों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरएसपुरा उपजिला अस्पताल पर सुचेतगढ़, आरएसपुरा, अरनिया और बिश्नाह तहसीलों के करीब 200 से अधिक गांवों की आबादी निर्भर है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के कारण लोगों को निजी अस्पतालों की महंगी सेवाओं का सहारा लेना पड़ रहा है।
परेशान हो रहे मरीज
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व उपजिला अस्पताल आरएसपुरा में हड्डी, ईएनटी और मनोरोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध थीं। उस समय प्रतिदिन औसतन 50 से 100 मरीज इन विभागों में जांच और इलाज के लिए पहुंचते थे।





