
काबुल, 29 Sep : तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तान के आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने भी रविवार को कहा था कि पूर्वी प्रांत नूरिस्तान में उसके सैनिकों ने 28 लड़ाको को मार गिराया और 32 को घायल कर दिया।
कब और कहां हुई घटना
यह घटना तब हुई जब पाकिस्तान से एक हथियारबंद गुट ने तोड़ फोड़ और असुरक्षा फैलाने के मकसद से सीमा पार की। यह झड़प शनिवार को कामदेश जिले में हुई।
मंत्रालय का आरोप है कि इन हथियारबंद गुटों को IS से जुड़े पाकिस्तानी मिलिशिया का समर्थन हासिल था और इनमें से ज्यादातर लोग अफगानिस्तान की पिछली सरकार के सुरक्षाकर्मी थे।
पाकिस्तान ने आरोप बताए बेतुके
पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इन आरोपों को बेतुका, बेबुनियाद और सच्चाई से परे बताते हुए खारिज कर दिया। सोशल मीडिया पर सूचना मंत्रालय ने एक पोस्ट करते हुए इन सब आरोपों से साफ तौर पर इनकार किया।



-1791021998069_v.webp)



