श्रीनगर, 15 Sep : जम्मू-कश्मीर में अपनी सरकार की स्थिरता को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने सरकार गिरने या विधायकों के पाला बदलने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है। साथ ही उन्होंने पर्दे के पीछे से सरकार के खिलाफ कथित तौर पर अभियान चलाने वालों को भी खुली चुनौती दे दी।
एसकेआईसीसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उमर अब्दुल्ला से पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि उनके कुछ विधायकों को तोड़ने की कोशिश हो सकती है। मुख्यमंत्री ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि मुझे बिल्कुल डर नहीं है। मुझे अपने लोगों पर पूरा भरोसा है।
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







