![]()
श्रीनगर , 28 Oct : जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सिविल इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी भर्ती निकली है। उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 458 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें 282 पद जल शक्ति विभाग और 176 पद लोक निर्माण विभाग (सड़क एवं भवन) के हैं। ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर से शुरू होंगे और 29 दिसंबर अंतिम तारीख निर्धारित की गई है।
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 6 के अनुसार 35,400 से 1,12,400 रुपये तक वेतनमान मिलेगा। आवेदन के लिए सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा, सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या अधिसूचना में निर्धारित एएमआइइ के सेक्शन ए और बी की योग्यता आवश्यक है।






