
ऊधमपुर, 3 Oct : जल शक्ति पीएचई कर्मचारी एवं वर्कर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को पीएचई कांप्लेक्स ऊधमपुर में अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं जम्मू प्रांत के वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता सोमनाथ ने की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र के दौरान भी डेलीवेजरों के पक्ष में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया और उन्हें लगातार आश्वासनों के सहारे रखा जा रहा है।
सोमनाथ ने सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि डेलीवेजरों के नियमितीकरण, वर्षों से लंबित वेतन और अन्य मांगों को लेकर अभी तक कोई प्रभावी नीति नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार चरणबद्ध तरीके से नियमितीकरण की बात करती है, लेकिन जमीन पर कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही।

-1791021998069_v.webp)



