
श्रीनगर , 1 Oct : जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने छह साल का रोडमैप तैयार किया है। जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 के तहत वर्ष 2032 तक प्रदेश की सड़कों पर 1.40 लाख इलेक्ट्रिक वाहन उतारने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए चार्जिंग नेटवर्क से लेकर सस्ती फाइनेंसिंग और पुराने वाहनों को हटाने तक कई स्तरों पर प्रोत्साहन दिए जाएंगे।
सरकार ने नीति को अधिसूचित कर दिया है। यह वर्ष 2026 से 2032 तक लागू रहेगी और जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों को इसके दायरे में रखा गया है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईवी नीति की अधिसूचना के लिए परिवहन मंत्री सतीश शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि नीति जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक और ठंडे मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ परिवहन को आगे बढ़ाने का ढांचा तैयार करती है।



-1791021998069_v.webp)



