
गुरुग्राम, 29 Sep: गुरुग्राम में एक बार फिर थार गाड़ी की तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर पहाड़ी के पास जेनपैक्ट रेड लाइट पर खड़ी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार में लापरवाही से चलाते हुए थार चालक ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। थार चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
गोंडा का रहने वाला है मृतक
मृतक की पहचान गोंडा जिले के मनकापुर गांव निवासी 43 वर्षीय मोहम्मद इदरीश के रूप में की गई। हादसे में घायल आशिक अली गोंडा के बोहिया गांव का रहने वाला है। फिलहाल, उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।



-1791021998069_v.webp)



