कोलकाता , 10 Sepकोलकाता के एक मेट्रो स्टेशन पर सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में धुत दो महिला यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी. यह पूरा हंगामा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर स्थित भवानीपुर के नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर रात करीब 10 बजे हुआ.
जमकर की लात-घूंसों से मारपीट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो महिला आरपीएफ कर्मी और दोनों महिला यात्री आपस में किस तरह उलझ पड़ीं. चारों महिलाएं जमीन पर गिरकर एक-दूसरे के बाल खींचती और लात-घूंसे व थप्पड़ बरसाती नजर आईं. इस बीच मेट्रो की वर्दी में एक अन्य महिला कर्मचारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तभी एक आदमी भी वहां आया और उसने दोनों महिला यात्रियों में से एक को कई थप्पड़ जड़ दिए.
एक मेट्रो अधिकारी के मुताबिक, शराब के नशे में चूर इन दोनों महिलाओं ने ‘बिना किसी उकसावे के’ आरपीएफ कर्मियों के साथ बदतमीजी और झगड़ा करना शुरू कर दिया था. आरोप यह भी है कि उन्होंने स्टेशन की महिला मास्टर पर भी हमला कर दिया था.
आगे की कार्रवाई
हंगामे की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाने की पुलिस टीम तुरंत मेट्रो स्टेशन पहुंच गई. कुछ देर बाद दोनों महिलाओं के परिवार वाले भी वहां आ गए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बाद में दोनों महिलाओं ने अपनी गलती मानते हुए लिखित माफीनामा और एक मुचलका जमा किया. मेट्रो प्रवक्ता ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में दोनों महिलाओं पर 1-1 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







