Pakistan , 8 Sep : पाकिस्तान की सरजमीं पर एक बार फिर एक बड़ा और खतरनाक सियासी बवंडर खड़ा हो गया है. देश के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने एक ऐसा ‘बम’ फोड़ा है, जिसने पूरे पाकिस्तान की राजनीति को हिला कर रख दिया है. इकबाल ने प्रशासनिक व्यवस्था की खामियों का हवाला देते हुए पाकिस्तान के चार प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए प्रांत बनाने की वकालत कर दी है. इस एक बयान ने लंदन में बैठी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की नींद उड़ा दी है.
लंदन से जरदारी का इमरजेंसी रिटर्न (Pakistan 15 Provinces Plan Latest News)
इस नए ‘बंटवारे’ की खबर से सबसे ज्यादा खौफ पीपीपी खेमे में है (क्योंकि उनकी सत्ता सिंध में है). हालात इतने गंभीर हो गए कि यूरोप दौरे पर गए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) को अचानक अपना पूरा शेड्यूल रद्द करना पड़ा है. वे आज (8 सितंबर) ब्रिटेन से सीधे पाकिस्तान लौट रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, लंदन में जरदारी की मुलाकात पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से हुई थी. नकवी को सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का बेहद करीबी माना जाता है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि पाकिस्तान को 15 टुकड़ों में बांटने के इस पूरे ‘मास्टरप्लान’ के पीछे सीधे तौर पर सेना प्रमुख मुनीर का ही दिमाग है. राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर हुई इस सीक्रेट मीटिंग के बाद ही जरदारी ने तुरंत वतन वापसी का फैसला किया.
क्या है अहसान इकबाल का तर्क ( Pakistan New Provinces Plan Explained)
आखिर यह मांग क्यों उठी? मंत्री अहसान इकबाल का तर्क है कि पिछले कुछ वर्षों में चारों प्रांत (सिंध, पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा) बहुत अधिक केंद्रीकृत (Centralised) हो गए हैं. इसका सीधा असर स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाओं पर पड़ रहा है. इकबाल ने पीएम शहबाज शरीफ से एक समिति बनाने की मांग की है, ताकि मौजूदा प्रांतों को तीन-तीन हिस्सों में बांटा जा सके.
क्या चुनाव से पहले होगा बंटवारा? (Pakistan 15 Provinces Proposal)
भले ही प्रधानमंत्री के समन्वयक राणा एहसान अफजल खान ने कहा हो कि अभी कोई आधिकारिक फैसला या समिति नहीं बनी है, लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि अगर नए प्रांत बने, तो वे अगले आम चुनाव से पहले ही बनेंगे. जुलाई में सेना की मीडिया विंग (ISPR) के डीजी भी इस मुद्दे पर गंभीर बहस की बात कह चुके हैं. साफ है कि सेना के इशारे पर पाकिस्तान का भौगोलिक और राजनीतिक नक्शा बदलने की तैयारी चल रही है, जिसने पूरे मुल्क में खलबली मचा दी है.
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







