
गोवा , 18 Aug : गोवा में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के मंच से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अब तक का सबसे तीखा और बवाली हमला बोला है. खड़गे ने अमित शाह की उम्र और राजनीतिक तजुर्बे पर तंज कसते हुए कहा कि जब वे जीवन में पहली बार विधायक (MLA) बने थे, तब अमित शाह बच्चे थे और आज वही लोग कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं.
ज्ञात रहे खड़गे के इस बयान के बाद देश का सियासी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है और बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.
खड़गे का अमित शाह पर सीधा तंज(Mallikarjun Kharge on Amit Shah)
गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी नेताओं द्वारा सोनिया गांधी पर की जाने वाली टिप्पणियों का करारा जवाब दिया. खड़गे ने कहा कि जब मैं पहली बार MLA बना था, तब अमित शाह उठे भी नहीं थे… बच्चे थे…! देश की स्वतंत्रता के लिए हम लोग लड़े, क्या ये लोग वहाँ थे?” उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी की लड़ाई से भागने वाले बीजेपी और उनके पुरखे आज कांग्रेस को देशभक्ति सिखाने का ढोंग कर रहे हैं.
बीजेपी को नीतियों का पढ़ाया पाठ
खड़गे ने अपने इस बयान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर भी पोस्ट कर बीजेपी को घेरा. उन्होंने लिखा कि बीजेपी की नीतियां देश को जोड़ने की नहीं, बल्कि नफरत फैलाने और देश को तोड़ने की हैं. खड़गे ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने उत्तराखंड में भाषण दिया था, तब बीजेपी के लोगों ने भाषण मंच का शुद्धिकरण कराया था. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी को उनके गुरुओं ने यही नफरत सिखाई है?
फिर गरमाया ‘वंदे मातरम’ विवाद
पाठकों को बता दें कि इसी कार्यक्रम के दौरान एक नया राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया. गोवा में कांग्रेस के इस आधिकारिक कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के पूरे रूप के बजाय केवल शुरुआती दो पैराग्राफ ही गाए गए. जिस समय यह हुआ, उस वक्त खुद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंच पर मौजूद थे. इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए बहस छेड़ दी है.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






