
शेखपुरा, 4 Aug : शेखपुरा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय,वाजिदपुर में मंगलवार को विद्यार्थियों ने भोजन तथा नाश्ता की गुणवत्ता को लेकर परिसर के भीतर जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों ने संस्थान के मेस में भोजन तथा नाश्ता की गुणवत्ता को घटिया बताकर यह हंगामा किया।
हंगामे के बीच विद्यार्थियों ने मंगलवार को भोजन और नाश्ता का वहिष्कार करके मेस के आगे अनशन पर बैठ गए। इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य डॉ. अनील सिंह यादव ने बताया आज वे मुख्यालय से बाहर हैं, मगर विद्यार्थियों की शिकायत मिली है,जिसको सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।






