-1785158763446_v.webp)
जम्मू , 27 July : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जम्मू पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए होटल, लाज और धर्मशालाओं के मालिकों व प्रबंधकों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध सरकारी पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा किराये पर न दिया जाए। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को देने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई होटल, लाज या धर्मशाला संचालक बिना पहचान सत्यापन के किसी व्यक्ति को ठहराता है या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना छिपाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।
सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश
जम्मू पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, लाज और धर्मशालाओं की नियमित जांच करें तथा वहां ठहरे यात्रियों का पूरा रिकार्ड सत्यापित करें। इसके अलावा संचालकों को कमरा लेने वाला का नाम, पता, मोबाइल नंबर और पहचान पत्र का विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज करने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
आम नागरिकों से भी अपील
पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में होटल एवं धर्मशाला संचालकों का सहयोग किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






