/newsnation/media/media_files/2026/07/24/who-is-naresh-gangwar-becomes-new-secretary-of-higher-education-dept-of-education-ministry-2026-07-24-08-54-08.jpg)
दिल्ली , 24 July : दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा धांधली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इसी गहमागहमी के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह सीनियर आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने भी इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है. देशभर में शिक्षा प्रणाली को लेकर छिड़ी बहस के बीच इसे सरकार का एक बहुत बड़ा और सख्त कदम माना जा रहा है.
कौन हैं Naresh Pal Gangwar?
उत्तराखंड के नैनीताल में जन्मे नरेश पाल गंगवार राजस्थान कैडर के 1994 बैच के अनुभवी आईएएस (IAS) अधिकारी हैं. उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उनका एकेडमिक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने रुड़की विश्वविद्यालय, जो अब IIT रुड़की है से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में बीटेक किया.
इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से एमटेक की डिग्री हासिल की. बाद में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में MA भी किया. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा का रुख किया और साल 1993 में UPSC की परीक्षा पास की.
शिक्षा क्षेत्र में पुराना काम
नरेश पाल गंगवार के पास केंद्र और राज्य सरकार दोनों में काम करने का लंबा अनुभव है. उच्च शिक्षा विभाग की कमान संभालने से पहले वह पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव पद पर तैनात थे. इसके अलावा वह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
राजस्थान में प्रशासनिक सेवाओं के दौरान वह साल 2001 में टोंक जिले के कलेक्टर रहे. शिक्षा क्षेत्र में भी उनका पुराना अनुभव रहा है साल 2014 में उन्हें राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया था जहां उन्होंने कई सालों तक काम किया था.
अब जब देश में नीट पेपर लीक और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं ऐसे समय में उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होने वाला है.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







