
डूंगरपुर , 13 July : राजस्थान के डूंगरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के साबला थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. मौत से ठीक पहले युवक ने एक मिनट का सेल्फी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया. जिसमें उसने साबला थाने के एएसआई तख्त सिंह समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए.
वीडियो में मृतक ने मुरलीधर कटारा, उनकी पत्नी और बेटे सुनील कटारा पर एक्सीडेंट और वाहन जलाने जैसे मामलों में झूठा फंसाने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. उसने यह भी कहा कि साबला थाने के एएसआई तख्त सिंह आरोपियों का साथ दे रहे हैं, जिसके कारण उसे न्याय नहीं मिल रहा था.
एक्सीडेंट का झूठा केस लगाकर प्रताड़ना का आरोप
मृतक मुरलीधर कटारा ने अपने वीडियो में कहा,
एएसआई तख्त सिंह पर भी लगाये गंभीर आरोप
मृतक ने अपने वीडियो में आगे बताया कि उसकी आत्महत्या में एएसआई तख्त सिंह का भी हाथ है. उसने आरोपियों को गलत काम करने में सपोर्ट किया. मैं इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं.
वीडियो के आखिर में युवक ने डूंगरपुर एसपी से अपने परिवार को न्याय दिलाने की अपील की. आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो की सत्यता और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82





