
Vietnam , 11 July : वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक नाव पलट गई जिसमें कई भारतीय पर्यटक सवार थे. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया. शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हुई है लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मृतकों में कितने भारतीय शामिल हैं.
भारतीय पर्यटकों की मौजूदगी
जानकारी के अनुसार, नाव में 24 भारतीय नागरिक सवार थे. श्रीनिवास नाम के एक यात्री ने बताया कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु से करीब 105 लोग वियतनाम घूमने आए थे. नाव में आंध्र प्रदेश के 5 और तमिलनाडु के 17 लोग मौजूद थे. आंध्र प्रदेश के दो लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तमिलनाडु के भी कई पर्यटक इलाज के लिए अस्पताल में हैं.
भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
वियतनाम में भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. दूतावास ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा बचाव अभियान जारी है और घटना के सटीक विवरण जल्द सामने आएंगे.
कंट्रोल रूम बनाए गए
दूतावास ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं. परिवारजन जानकारी लेने के लिए +84-362817930, +84-915523714 और +84-334520414 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं हनोई कंट्रोल रूम का नंबर +84-913089165 जारी किया गया है.
बचाव अभियान की चुनौतियां
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव पलटने के बाद कई अन्य नावें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य में शामिल हो गईं. एक नाव चालक ने बताया कि उनकी टीम पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन कई यात्री नाव के अंदर फंसे हुए थे, जिससे रेस्क्यू मुश्किल हो गया. कुछ ही लोगों को होश में बाहर निकाला जा सका.
एक साल पहले भी हादसा
यह घटना वियतनाम में हुई एक और बड़ी दुर्घटना के लगभग एक साल बाद सामने आई है. जुलाई 2025 में हा लॉन्ग खाड़ी में तूफान के दौरान एक पर्यटक नाव पलट गई थी, जिसमें 48 लोग सवार थे और कम से कम 35 की मौत हो गई थी. ताजा हादसे ने एक बार फिर वियतनाम के पर्यटन स्थलों में समुद्री सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






