-1783420308963_v.webp)
अखनूर, 7 July : जम्मू जिले के अखनूर तहसील के चौकी चौरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा दोपहर के समय हुआ। कार जिसका पंजीकरण नंबर JK11A 4854 है, चौकी चौरा हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सड़क से फिसलकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी चौरा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ राहत-बचाव कार्य में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।






