
रियासी, 7 July : नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जिला पुलिस रियासी ने आज जिला पुलिस लाइन में जब्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी की। इस नीलामी में NDPS के अलग-अलग मामलों में जब्त की गई कुल चार गाड़ियां शामिल थीं जिनमें तीन चार पहिया वाहन और एक बुलेट मोटरसाइकिल शामिल था।
सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन वाहनों का निपटान किया गया। ड्रग डिस्पोजल कमेटी और इच्छुक बोलीदाताओं की मौजूदगी में नीलामी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।
नीलामी से कुल 4,40,500 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। नियमानुसार यह पूरी रकम सरकारी खाते में जमा कर दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जब्त वाहनों की समय पर नीलामी से न सिर्फ उनकी हालत खराब होने से बचती है, बल्कि ड्रग तस्करों में भी कड़ा संदेश जाता है।
ड्रग तस्करी पर रियासी पुलिस का सख्त एक्शन
जिला पुलिस रियासी ड्रग तस्करी के खिलाफ कई स्तर पर कार्रवाई कर रही है। इसमें नशा तस्करों के खिलाफ सख्त मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ड्रग्स की कमाई से खरीदी गई चल-अचल संपत्ति को अटैच किया जा रहा है। नशा तस्करी में इस्तेमाल वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैंसिल किए जा रहे हैं। यही नहीं आदतन नशा तस्करों को PIT-NDPS एक्ट के तहत हिरासत में लिया जा रहा है।
पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल
धारा 52-A के तहत जब्त वाहनों का निपटान दिखाता है कि रियासी पुलिस नारकोटिक्स कानूनों को लागू करने और केस प्रॉपर्टी के समय पर निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे कदम नशा तस्करी रोकने में मदद करते हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही को भी मजबूत करते हैं।
इसी बीच जिला पुलिस रियासी ने एक बार फिर नागरिकों से अपील की है कि नशे के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस से साझा करें। पुलिस का कहना है कि आम लोगों के सहयोग से ही जिले को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सकता है।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82

-1783420308963_v.webp)





