
Karnataka , 3 July : कर्नाटक के बेंगलुरु के दक्षिण तालुक स्थित मदपट्टना इलाके में गुरुवार सुबह एक पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हो गया. चट्टान का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिरने से कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई. कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
बिहार के थे मृतक
प्रशासन के अनुसार, हादसे के समय खदान में करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी मृतक बिहार के प्रवासी मजदूर हैं. वहीं, घायलों में कुछ स्थानीय मजदूर भी शामिल हैं. पांच गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ब्लास्टिंग के बाद चल रहा था काम
बताया जा रहा है कि हादसे से एक दिन पहले खदान में ब्लास्टिंग की गई थी. गुरुवार सुबह मजदूर करीब 40 फीट गहराई में खुदाई और ड्रिलिंग का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ऊपर से विशाल चट्टान टूटकर गिर गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले किसी तरह की चेतावनी नहीं मिली और सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखों देखी
मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि चट्टान गिरते ही अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आए, जबकि कई मजदूर पत्थरों के नीचे दब गए. एक मजदूर ने बताया कि वह मशीन चला रहा था और घटना स्थल से कुछ दूरी पर होने के कारण बच गया. उसके मुताबिक कई मजदूरों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत बाहर निकालना संभव नहीं था.
राहत-बचाव अभियान जारी
पुलिस, जिला प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं. भारी पत्थरों के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. मलबा हटाकर फंसे मजदूरों की तलाश की जा रही है. हादसे में खुदाई में इस्तेमाल होने वाली कई मशीनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही कहा कि खदानों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना खदान मालिकों की जिम्मेदारी है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







